Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur ब्लाक कृषि अधिकारियों को बीज विक्रेता डीलरों की नियमित चैकिंग के दिए...

ब्लाक कृषि अधिकारियों को बीज विक्रेता डीलरों की नियमित चैकिंग के दिए निर्देश


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह की ओर से आज समूह ब्लाक कृषि अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने सभी को हिदायत देते हुए कहा कि मटरों की बिजाई का सीजन आ रहा है, इस लिए सभी बीज विक्रेता डीलरों की नियमित चैकिंग करना यकीनी बनाया जाए। मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति, संस्था बिना बीज लाइसेंस के बीज बेचता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध बीज एक्ट 1966 के अंतर्गत बनती कार्रवाई की जाए।

Advertisements

उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत की कि क्वालिटी कंट्रोल के अंतर्गत अधिक से अधिक मटरों के बीजों के सैंपल लिए जाएं ताकि किसानों को मानक बीज मुहैया करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि  यदि कोई आढ़तिया या और इनपुट डीलर बीजों की सेल का काम करना चाहता है तो वह लाइसेंसी अथारिटी होशियारपुर से बीजों का लाइसेंस बना कर ही बीज सेल कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here