Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता को समर्पित किए जाने वाले आम...

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता को समर्पित किए जाने वाले आम आदमी क्लीनिकों की संख्या बढ़ाकर 100 की: जौड़ामाजरा

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के लोगों को आम आदमी क्लीनिक समर्पित करने की पहल को आगे बढ़ाते हुए पहले पड़ाव के लिए अब इनकी संख्या बढ़ाकर 100 कर दी गई है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि आम नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने की ओर यह पहला कदम है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस प्रमुख योजना को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इन क्लीनिकों को सुचारू ढंग से चलाने के लिए ज़रुरी स्टाफ, साजो-सामान और बुनियादी ढांचे की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रयासशील है।  

Advertisements

मंत्री ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के ‘‘अमृत महोत्सव’’ के अंतर्गत भविष्य में यह आम आदमी क्लीनिक राज्य के सभी 117 विधान सभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि इन क्लीनिकों की स्थापना से निम्र और मध्य वर्गीय परिवारों को ना केवल उनके द्वार पर ज़रूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी, बल्कि यह क्लीनिक अस्पतालों में अनावश्यक भीड़ को घटाने में भी सहायक सिद्ध होंगे। जौड़ामाजरा ने कहा कि राज्य सरकार एक मज़बूत और सेहतमंद पंजाब को सुनिश्चित बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुसार राज्य के स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे में सुधार करने और अपने नागरिकों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।  

यह क्लीनिक इस बात को ध्यान में रखते हुए स्थापित किए गए हैं कि स्वास्थ्य देखभाल राज्य के हरेक नागरिक का अधिकार है। इस सुविधा से राज्य के हर नागरिक को मुफ़्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। मंत्री ने कहा कि अब छोटी बीमारियों के ईलाज के लिए बड़े अस्पतालों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here