मुख्यमंत्री ने अपनी सास सतिन्दर कौर काहलों के देहांत पर किया अफ़सोस ज़ाहिर

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को आज उस समय पर गहरा सदमा लगा जब उनकी सास सरदारनी सतिन्दर कौर काहलों का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया।  सरदारनी सतिन्दर कौर 96 वर्षों की थीं और पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव सरदार ज्ञान सिंह काहलों की पत्नी थीं। वह अपने पीछे एक पुत्र हिम्मत सिंह काहलों, बेटी परनीत कौर (सांसद) और गीतिन्दर कौर को छोड़ गए हैं। पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने सैक्टर 5 में काहलों परिवार के निवास स्थान पर मृतक देह पर फूल मालाएं भेंट कीं और दुखी परिवार के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर की।

Advertisements

सरदारनी सतिन्दर कौर का अंतिम संस्कार सैक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में किया गया। इस मौके पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह और परिवार के बाकी सदस्यों के अलावा कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साढू और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रधान और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान भी उपस्थित थे। सरदारनी सतिन्दर कौर के अंतिम संस्कार के मौके पर अन्यों के अलावा सांसद मनीष तिवाड़ी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़, विधायक हरदयाल कम्बोज़ और राजिन्दर सिंह, मुख्य सचिव विनी महाजन, डीजीपी दिनकर गुप्ता, एडवोकेट जनरल अतुल नन्दा, प्रमुख सचिव वित्त के.ए.पी. सिन्हा, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा अनुराग वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव जतिन्दर जोरवाल भी शामिल हुए।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here