Sunday, October 18, 2026
Home National निगम घोटाले को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे आप विधायक को पुलिस...

निगम घोटाले को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे आप विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नगर निगम में कथित घोटाले को लेकर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया है जिसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास के बाहर प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी जिसे दिल्ली पुलिस द्वारा विधायक राघव चड्ढा को अनुमति नहीं दी गई। जिसके बाद आप विधायक ऋतुराज को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का विधायक सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है। विधायक सौरभ ने आरोप लगाते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह अब अपने हक में किसी को आवाज भी नहीं उठाने दे रहे हैं और इसी के चलते ऋतुराज आज सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल के निवास के लिए रवाना हो रहे थे कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here