Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी क्लब होशियारपुर मिडटाऊन ने मनया 75वां स्वतंत्रता दिवस 

रोटरी क्लब होशियारपुर मिडटाऊन ने मनया 75वां स्वतंत्रता दिवस 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब होशियारपुर मिडटाऊन ने  प्रधान प्रबीण पब्बी की अध्यक्षता में 75वां स्वतंत्रता दिवस रोटेरियन सतीश गुप्ता जी के प्रेट्रोल पम्प ’’कैलाश फिलिंग स्टेशन’’ चौहाल होशियारपुर पर एक समागम करके मनाया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया व राष्ट्रीय झण्डे को सलामी दी। 

Advertisements

प्रधान रोटेरियन प्रवीण पब्बी ने सभी उपस्थित सदस्यों व लोगों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा प्रत्येक सदस्य को देश के प्रति निष्ठा, प्यार व आपस में सदभावना बनाये रखने की अपील की।  इस अवसर पर रोटेरियन सतीश गुप्ता, गोपाल वासूदेवा, सुरेश अरोड़ा, संजीव ओहरी, राजेश गुप्ता, रोहित चोपड़ा, जगमीत सेठी, जतिन्द्र कुमार, जोगिन्द्र सिंह, अशोक शर्मा, जितेन्द्र गुग्गल, प्रोफेसर मनोज कपूर, संजीव कुमार परिवार सहित शामिल हुए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here