Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh 25 अगस्त तक शहरी क्षेत्र में जायदादें खरीदने का मौका

25 अगस्त तक शहरी क्षेत्र में जायदादें खरीदने का मौका

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पटियाला डिवैल्पमैंट अथारिटी ( पी. डी. ए.) द्वारा अपने अधीन आते अलग-अलग शहरों जैसे कि पटियाला, संगरूर, नाभा और अमरगढ़ में रिहायशी और कमर्शियल साईटों की ई-नीलामी की जा रही है। यह ई-नीलामी 15 अगस्त को शुरू हुई थी और 25 अगस्त, 2022 को बाद दोपहर 3 बजे तक चालू रहेगी।

Advertisements

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इन शहरों में अपना मकान बनाने या कारोबार शुरू करने का यह सुनहरी मौका है। उन्होंने बताया कि इस ई-नीलामी में हिस्सा लेने की प्रक्रिया और सम्बन्धित जायदादों की मुकम्मल जानकारी ई-नीलामी पोर्टल www.puda.e-auctions.in  पर उपलब्ध है।

उन्होंन बताया कि इस ई-नीलामी में कुल 280 जायदादें उपलब्ध हैं, जिनमें कमर्शियल जायदादों में 58 दुकानें, 55 बूथ, 33 एस. सी. ओज., 6 एक मंजिला दुकानें और 3 दुकान- कम- फ़लैट के इलावा 124 रिहायशी प्लाट और एक मकान भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here