Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh आबकारी टीम द्वारा 2000 लीटर एक्स्ट्रा न्यूटरल अल्कोहल ज़ब्त

आबकारी टीम द्वारा 2000 लीटर एक्स्ट्रा न्यूटरल अल्कोहल ज़ब्त

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना की आबकारी टीम द्वारा आज सी. आई. ए. पुलिस खन्ना के साथ एक सांझा कार्यवाही के दौरान दोराहा के नज़दीक 2000 लीटर एक्स्ट्रा न्यूटरल अल्कोहल ( ई. एन. ए.) ज़ब्त की गई। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ई. एन. ए. कच्चा माल है जिससे शराब बनाई जाती है और यदि इसमें ज़हरीलापन फैल जाता है तो इस कारण ज़िला तरन तारन में दो साल पहले घटे हादसे जैसा बड़ा हादसा घट सकता है जिसमें कई मानवीय जानें चलीं गई थीं।

Advertisements

इस कार्यवाही के बारे जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर दोराहा के नज़दीक लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर नाका लगाया गया था। इस दौरान वाहन नंबर पी. बी. 09 एन 9001 नाके से भाग गया जिसका फिर दोराहा, लुधियाना तक पीछा किया गया। उन्होंने बताया कि दो व्यक्तियों गुरविन्दर सिंह और सुखदेव सिंह दोनों निवासी गाँव छिद्दां, अमृतसर को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इनके कब्ज़े में से 8 बड़े ड्रंम ( 200 लीटर प्रत्येक) और 6 केन ( 30 लीटर प्रत्येक) भाव कुल 2000 लीटर एक्स्ट्रा न्यूटरल अल्कोहल ( ई. एन. ए.) बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि वाहन नंबर पी. बी. 09 एन 9001 को ज़ब्त कर लिया गया है और आगे जांच के बाद एफ. आई. आर. दर्ज की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here