Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh जुलाई महीने तक 9.89 लाख लाभार्थियों को 717 करोड़ पेन्शन का वितरण:...

जुलाई महीने तक 9.89 लाख लाभार्थियों को 717 करोड़ पेन्शन का वितरण: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा जुलाई, 2022 तक विधवा और बेसहारा महिलाओं और दिव्यांगजनों और आश्रित बच्चों को 717.41 करोड़ रुपए पेन्शन वितरण की गई है। इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विभिन्न वर्गों के कुल 30,67,927 लाभार्थी पेन्शन ले रहे हैं, जिनमें बुज़ुर्ग, दिव्यांग, विधवा और बेसहारा महिलाएं और आश्रित बच्चे शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि राज्य में विभिन्न पेन्शन स्कीमों के अधीन कुल 9,89,041 विधवा और बेसहारा महिलाएं और दिव्यांग एवं आश्रित बच्चे लाभार्थी हैं, जिनको जुलाई महीने तक 717.41 करोड़ रुपए की पेन्शन वितरण की जा चुकी है।  

Advertisements

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अलग-अलग पेन्शन स्कीमों के लिए कुल 4647.82 करोड़ रुपए के बजट का उपबंध है, जिसमें से मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान विधवा और बेसहारा महिलाएं और दिव्यांग और आश्रित बच्चों की पेन्शन के लिए 1547.55 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि 58 साल से कम उम्र की विधवा और बेसहारा महिलाएं, 21 साल से कम उम्र के बेसहारा बच्चे और 50 प्रतिशत या इससे अधिक अपंगता वाले व्यक्ति के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है। जिनकी सालाना आमदन 60,000 रुपए से अधिक न हो, वह उपरोक्त पेंशन स्कीम का लाभ लेने के योग्य हैं।  डॉ. बलजीत कौर ने आगे कहा कि वित्तीय सहायता का भुगतान सीधा लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जाता है, जिसके लिए बैंक खातों को आधार के साथ जोड़ा जा रहा है। जि़क्रयोग्य है कि अब तक पेन्शन हासिल करने वाले 96 प्रतिशत लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार के साथ जोड़ा जा चुका है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here