Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh मंत्री अरोड़ा ने प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक, निर्माता और लेखक इम्तियाज अली के...

मंत्री अरोड़ा ने प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक, निर्माता और लेखक इम्तियाज अली के साथ की बैठक

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री अमन अरोड़ा ने सोमवार को पंजाब सिविल सचिवालय-1 चंडीगढ़ में अपने कार्यालय में प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक, निर्माता और लेखक इम्तियाज अली के साथ बैठक की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री और इम्तियाज अली ने गौरवमयी विरासत और समृद्ध सभ्याचार से लबरेज़ पंजाब में फि़ल्म टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और बढ़ावा देने संबंधी विचार- विमर्श किया।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here