Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh दिल्ली में 4 सितंबर को होने वाली रैली से पहले पंजाब कांग्रेस...

दिल्ली में 4 सितंबर को होने वाली रैली से पहले पंजाब कांग्रेस के नेताओं की हुई बैठक

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में 4 सितंबर को कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही रैली में पंजाब से कम से कम 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह खुलासा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद किया गया। इस बैठक की प्रधानगी एआईसीसी सचिव पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी द्वारा की गई थी, जिसमें अन्य के अलावा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा पार्टी के सांसद, पूर्व मंत्री एवं मौजूदा व पूर्व विधायक शामिल रहे। वड़िंग ने कहा कि पंजाब से कांग्रेसी कार्यकर्ता उसी दिन दिल्ली पहुंचेंगे और वहां वे दिल्ली की बाहरी सीमाओं पर दो जगह एकत्र होंगे, जहां से इकट्ठे होकर रैली स्थल पर जाएंगे।

Advertisements


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने खुलासा किया कि आज की बैठक में कांग्रेसी विधायक और जिन उम्मीदवारों ने 2022 के विधानसभा चुनाव लड़े थे, शामिल हुए। इस दौरान फैसला लिया गया कि हर विधायक और हलका इंचार्ज अपने साथ सिर्फ सीमित संख्या में लोगों को ही लाएंगे। यह अत्यधिक भीड़ से बचने के लिए किया गया है, क्योंकि प्रदर्शन में राष्ट्रीय राजधानी के अलावा, उत्तरी राज्यों से भी लोग शामिल होंगे। बैठक के दौरान भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई, जो अपने आखिरी पड़ाव में पंजाब पहुंचेगी। यह यात्रा एक सप्ताह से अधिक समय तक पंजाब में रहेगी और जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने से पहले अधिकतर हल्कों से होकर गुजरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here