Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने 1962 जकार्ता एशियाई खेलों के बाद पाँच स्वर्ण पदक जीतने...

मुख्यमंत्री ने 1962 जकार्ता एशियाई खेलों के बाद पाँच स्वर्ण पदक जीतने के लिए पंजाबी खिलाड़ियों को दी बधाई

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1962 के जकार्ता एशियाई खेलों के बाद हांगज़ू एशियाई खेलों में भारतीय दल में शामिल पंजाबी खिलाड़ियों की तरफ से पाँच स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई दी। 

Advertisements

एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खिलाड़ी चल रहे एशियाई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज खेल में तेजिन्दर पाल सिंह तूर और जोरावर सिंह संधू ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि हरमिलन बैंस और राजेश्वरी कुमारी ने रजत पदक हासिल किया। भगवंत सिंह मान ने बताया कि अब तक पंजाब के 13 खिलाड़ियों ने पाँच स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि 1962 के जकार्ता एशियाई खेलों के बाद यह पहली बार है कि पंजाबी खिलाड़ियों ने पाँच स्वर्ण पदक जीते हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अंत नहीं है क्योंकि इन मुकाबलों में राज्य के कई और खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुये आशा अभिव्यक्ति कि यह खिलाड़ी देश का नाम और रौशन करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेल सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के लिए पहले ही हर संभव यत्न कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के अथक यत्नों स्वरूप राज्य के खिलाड़ी एशियाई खेलों में पंजाब का नाम रौशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को नकद इनामों और अन्य सहूलतों के साथ उत्साहित कर रही है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here