Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur हाईकोर्ट के आदेश अनुसार उप जिला शिक्षा अधिकारी का तबादला

हाईकोर्ट के आदेश अनुसार उप जिला शिक्षा अधिकारी का तबादला

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खड़का के प्रिंसिपल सुखविंदर सिंह आज फिर से उप जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री का पदभार संभाल लिया सर पर जिला शिक्षा अधिकारी इंजीनियर संजीव गौतम ने उनका स्वागत किया। अभी करीब 2 महीने पहले ही उन्हें उप जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री के पदभार से मुक्त कर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खड़का का प्रिंसिपल लगाया गया था।जिसके बारे में एक अन्य पीसीएस अधिकारी कपिल शर्मा ने उनके तबादलों के आदेश को माननीय हाईकोर्ट में चैलेंज किया था।जिस पर हाईकोर्ट में उनके तबादलों के आर्डर को स्टे कर दिया तथा उन्हें फिर से पहले बड़े पदों पर काम करने की अनुमति दे दी।

Advertisements

पदभार संभालने के बाद सुखविंदर सिंह ने कहा कि वह पहले भी स्कूल शिक्षा को शिखर पर ले जाने के लिए काम करते रहे हैं और अब भी इस काम को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान दे रही है इसलिए उनका भी प्रयास है कि जिले का कोई भी बच्चा जो शिक्षा प्राप्त करने कि आस रखता हो स्कूल से बाहर ना रहे। उन्होंने अध्यापकों से अपील की कि वह विभाग की नीतियों को स्कूलों में इन विन लागू करें ताकि हम सब मिलकर पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे ले जा सके।इस मौके पर प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा, राजीव कुमार, ओंकार शूस, स्मार्ट क्लासरूम कोऑर्डिनेटर सतीश कुमार, जोगेश्वर सलारिया, प्रिंसिपल हरजीत सिंह सिकरी, गोपाल, अंकुर शर्मा, वरुण जैन सहित कई अध्यापक और कार्यालय के कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here