Wednesday, October 28, 2026
Home Latest जो काम प्रशासन का है उसे समाज सेवी संस्था कर रही हैं:...

जो काम प्रशासन का है उसे समाज सेवी संस्था कर रही हैं: सचदेवा

aap-help-nai-soch-but-local-administration-not-helpfull-all.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जो काम प्रशासन का है उसे समाज सेवी संस्था कर रही है प्रशासन द्वारा आश्वासन देने के बाद बावजूद भी आवारा पशुओं को पकडऩे की मुहिम में नई सोच संस्था की कोई मदद नहीं की गई। उक्त बात आम आदमी पार्टी के दोआबा जोन के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने कही। उन्होंने कहा आवारा पशुओं को पकडऩे की मुहिम नई सोच संस्था के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को सिविल अस्पताल के बाहर से शुरू की।

Advertisements

इस मुहिम में प्रशासन का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। नई सोच संस्था के सदस्यों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर पशुओं को पकड़ा और कैटल पाऊंड छोडऩे गए। उन्होंने बताया इस मुहिम में आम आदमी पार्टी भी नई सोच संस्था के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। सचदेवा ने कहा जो काम प्रशासन का है उसे संस्था अपने दम पर कर रही है और अपने सदस्यों की जान को जोखिम में डाल कर ये काम किया जा रहा है, लेकिन इन सबके बावजूद प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कुछ लोगों को धमकियां मिल रही है कि अगर वो इस काम को करेंगे तो उनके खिलाफ पर्चे दर्ज करवाएं जाएंगे लेकिन अगर शहर में ऐसा कुछ हुआ तो आम आदमी इसका विरोध करेंगे और रोष प्रदर्शन करेंगी।

सचदेवा ने कहा कि नई सोच के संस्थापक अश्वनी गैंद व आवारा पशुओं के खिलाफ छेड़ी मुहिम का वे पूरा समर्थन करते हैं। इस काम में प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। उन्होंने कहा ये काम किसी संस्था या पार्टी का न होकर प्रशासन का है, क्योंकि जिस प्रकार दिन-प्रतिदिन आवारा पशुओं की तादाद बढ़ती जा रही है उसी प्रकार से हादसों में भी बढ़ौतरी हो रही हैं।

इस अवसर पर सिटी प्रधान मदन लाल सूद, उपाध्यक्ष कुलभूषण, गुरबिंदर आनंद, महासचिव अजय वर्मा, ब्लाक प्रधान पवन शर्मा, ब्लाक प्रधान मुनीष ठाकुर, महासचिव मंगत राम कालिया, हरकिशन, चंदनजीत, नवजोत कौर, संतोष मैडम और संदीप कुमार भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here