Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh बिजली मंत्री द्वारा शिकायतों के तेज़ी से निपटारे के लिए अलग-अलग विभागों...

बिजली मंत्री द्वारा शिकायतों के तेज़ी से निपटारे के लिए अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर तालमेल का न्योता

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने डिवैलपरों और उपभोक्ताओं की अलग- अलग शिकायतों के तेज़ी से निपटारे के लिए अलग-अलग विभागों के दरमियान बेहतर तालमेल की माँग की। बिजली मंत्री आज यहां महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक ऐडमिनिस्ट्रेशन में मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों अनुसार कलोनाईज़रों और उपभोक्ताओं को पेश अलग- अलग समस्याओं संबंधी विचार-विमर्श करने के लिए रखी मीटिंग को संबोधन कर रहे थे।

Advertisements


सी. आर. ई. डी. ए. आई., पी. सी. पी. डी. ए. के प्रतिनिधियों और पंजाब भर के अन्य डिवैलपरों/उपभोक्ताओं की हाज़िरी में हुई मीटिंग के दौरान बिजली मंत्री की तरफ से एक कमेटी बनाई गई जिसमें मुद्दों के हल के लिए पी. एस. पी. सी. एल., गमाडा, पुड्डा, टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग, स्थानीय निकाय विभाग और सी. आर. ई. डी. ए., पी. डी. पी. सी. एल. और पंजाब भर के अन्य डिवैलपर/उपभोक्ता ऐसोसीएशनों के प्रतिनिधि शामिल किये गए हैं।


मीटिंग में सचिव बिजली, सीएमडी, पीएसपीसीएल, सीए/गमाडा, एसीए पुड्डा, डायरैक्टर/ व्यापारिक, पीएसपीसीएल, डायरैक्टर/वितरण, पीएसपीसीएल और पीएसपीसीएल, गमाडा, पुड्डा, टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here