Thursday, October 29, 2026
Home National मुख्यमंत्री ने पंजाब में एग्री-फूड क्षेत्र के स्थायी विकास के लिए जर्मन...

मुख्यमंत्री ने पंजाब में एग्री-फूड क्षेत्र के स्थायी विकास के लिए जर्मन ऐगरीबिज़नस अलायंस से सहयोग माँगा

बर्लिन (जर्मनी), (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के किसानों को लाभ पहुँचाने के लिए एग्री-फूड क्षेत्र के टिकाऊ विकास के लिए जर्मन ऐगरीबिज़नस अलायंस से सहयोग की माँग की है।  मुख्यमंत्री ने गुरूवार को यहां जर्मन एग्रीबिज़नस अलायंस और जर्मन कंपनियों के सीनियर प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्मन एग्रीबिज़नस अलायंस ( जी. ए. ए.) एग्री- फूड क्षेत्र की प्रमुख ऐसोसीएशनों और कंपनियों की व्यापारिक पहलकदमी है। उन्होंने एग्री-फूड क्षेत्र के टिकाऊ विकास के लिए जर्मन एग्रीबिज़नस अलायंस के सहयोग की माँग की। भगवंत मान ने कहा कि गठजोड़ और इसकी मैंबर कंपनियां बी. ए. एस. एफ., बाइअर, बेअवाय, क्लास, जोन डियर, वी. डी. एम. ए., कोवैस्टरो, गीज, ईकोसरट ग्रुप, ईकोसेम-ऐगरार, ग्रीम, ग्लोबल जी. ए. पी., सिंगेटा, अरला, ए. डी. टी. प्रोजेक्ट कंसलटिंग, ऐग्रीकलर और कंसलटेंट और अन्य कंपनियों की महारत पंजाब के अन्नदाताओं के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। 

Advertisements

विचार-विमर्ष के दौरान मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि खेती कारोबार में आपसी सहयोग के लिए कई मौके उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह अलायंस पंजाब के किसानों को फ़सलीय प्रबंधन की बढ़िया कवायदों के बारे जानकारी दे सकता है। जर्मनी के खेती कारोबारियों को राज्य में कारोबार शुरू करने का न्योता देते हुये भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के नेतृत्व वाली हरित-क्रांति ने न सिर्फ़ भारत को खेती उत्पादन में आत्म-निर्भर बनाया है, बल्कि अलग-अलग वस्तुओं के उत्पादन में विश्व स्तर पर अग्रणी बनाया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य अनाज उत्पादन में अग्रणी है और भारत के सबसे बड़े दूध उत्पादक राज्यों में से एक है और इसके पास अत्याधुनिक निर्यात की सहूलतें हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मज़बूत बुनियादी ढांचे ने इस को नैसले, डैनोन, पैपसीको, कोका- कोला, यूनीलीवर, गोदरेज टायसन, शरायबर, डेल मोंटे और अन्य प्रमुख बहु-राश्ट्रीय कंपनियों के लिए निवेश का पंसदीदा स्थान बना दिया है, जिन्होंने खेती और फूड प्रासैसिंग क्षेत्र में अपने लिए विशेष स्थान बनाया है। भगवंत मान ने जर्मन एग्रीबिज़नस अलायंस और इसकी मैंबर कंपनियों के सीनियर प्रतिनिधियों को 23-24 फरवरी 2023 को होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए हार्दिक न्योता दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here