पंजाब विधान सभा के स्पीकर द्वारा विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता के देहांत पर दुख व्यक्त

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधान सभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने हलका भदौड़ से विधायक श्री लाभ सिंह उगोके पिता सरदार दर्शन सिंह के देहांत पर दुख व्यक्त किया है। श्री संधवां ने स. दर्शन सिंह की मौत को परिवार के लिए बड़ा घाटा बताया और उन्होंने विधायक श्री लाभ सिंह उगोके के साथ दुख सांझा किया। श्री संधवां ने दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति और यह अपूर्णीय घाटा सहन करने के लिए परिवार को हौसला प्रदान के लिए परमात्मा के समक्ष अरदास की।

Advertisements

इसी दौरान आज विधान सभा में भी सदन की तरफ से भी श्री लाभ सिंह उगोके के पिता को श्रद्धाँजलि भी भेंट की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here