Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur आशा किरन स्पैशल स्कूल के बच्चों ने एसडी कॉलेज में मोमबत्तियों की...

आशा किरन स्पैशल स्कूल के बच्चों ने एसडी कॉलेज में मोमबत्तियों की लगाई प्रदर्शनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जे.एस.एस. आशा किरन स्पैशल स्कूल के बच्चों द्वारा एस.डी. कॉलेज होशियारपुर में मोमबत्तियों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रिं. प्रशांत सेठी ने किया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने जेल कैंडल्ज़, डैकोरेटिव कैंडल्ज, फलोटिंग कैंडल्ज, पूजा बत्ती आदि की खूब खरीदारी  की । इस अवसर पर प्रधान स. तरनजीत सिंह, सी.ए., हरबंस सिंह सचिव, स. मलकीत सिंह, प्रिं. शैली शर्मा ने एस.डी. कॉलेज की मैनजिंग कमेटी के सदस्यों तथा प्रिं. प्रशांत सेठी का धन्यवाद किया।

Advertisements

इस अवसर पर एन.एस.एस., एन.सी.सी. के विद्यार्थियों ने स्पैशल बच्चों की मदद की। इस अवसर पर गुरुप्रसाद, कमलजीत कौर अध्यापक, विद्यार्थी जसकरन, रोहित, अर्षवीर इत्यादि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here