Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur सनिधि सिंगला के द्वारा तैयार किए गए कलाकृतियों ने शहर वासियों के...

सनिधि सिंगला के द्वारा तैयार किए गए कलाकृतियों ने शहर वासियों के मन को मोहा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। त्यौहारी सीजन को देखते हुए युवाओं के अंदर भी कलाकृतियों को लेकर बेहद उत्सुकता देखी जा रही है जिस कारण उनके द्वारा घर को अंदर से और बाहर से सजाने के लिऐ बेहद खूबसूरत गिफ्ट और समान तैयार किए जा रहें है । इसी क्षेत्र में होशियारपुर शहर की प्रसिद्द इंटीरियर डेकॉर डिजाइनर सानिधी सिंगला ने अपने द्वारा तैयार किए गए खूबसूरत आइटम्स के प्रदर्शन के लिए शहर के मॉल रोड पर एक निजी होटल में प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया ।इस मौके पर पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे और रिबन काट कर कार्यक्रम की शुरुआत करवाई ।इस मौके पर उन्होने कहा की कलाकृति के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी काफी सराहनीय है ।

Advertisements

प्रदर्शनी में पहुंच शहर निवासियों ने कलाकार के कलाकृति की दिल खोलकर सराहना की और खूब खरीददारी की। इस मौके पर सानिधि सिंगला के द्वारा, रेजिन आर्ट, एपॉक्सी आर्ट, गिफ्ट हैंपर, हैंडलूम आदि का प्रर्दशन किया गया ।इस अवसर पर संजीव सिंगला, राजीव सिंगला, चमन लाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आशीष सिंगला, मनीष सिंगला, पंकज बांसल, गीता सिंगला, रितिका सिंगला, सरोज रानी, कमलेश रानी, उषा रानी, सुदेश रानी, मीरा , गोपाल बांसल, अलीशा बांसल, मुनीश अग्रवाल, इशू सूद, संदीप गुप्ता, के .के खुराना, डॉ.रिंपी पुरेवाल के साथ साथ बड़ी संख्या में शहर के लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here