Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur एकजुटता के साथ काम करें सभी विभागों के अधिकारी: राज कमल चौधरी

एकजुटता के साथ काम करें सभी विभागों के अधिकारी: राज कमल चौधरी

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। प्रमुख सचिव(खेल एवं युवक सेवाएं विभाग) व जिले के प्रभारी सचिव राज कमल चौधरी ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में धान की खरीद, आम आदमी क्लीनिकों के कामकाज, सेवा केंद्रों के कामकाज, पराली जलाने की रोकथाम, चल रहे विकास कार्यों व राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी विषयों पर अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को एकजुटता के साथ काम करने और फील्ड दौरे करने की हिदायत भी दी। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह भी मौजूद थे।

Advertisements

प्रमुख सचिव ने धान की खरीद संबंधी जिला अधिकारियों व अलग-अलग खरीद एजेंसियों को निर्विघ्न खरीद संबंधी निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मंडियों में प्रबंधों को लेकर किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने अलग-अलग खरीद एजेंसियों की ओर से की गई खरीद की समीक्षा करते हुए लिफ्ंिटग में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह यकीनी बनाया जाए कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार फसल की खरीद के साथ-साथ किसान को अदायगी करने में किसी किस्म की देरी न हो।

प्रमुख सचिव ने इस दौरान आम आदमी क्लीनिकों में दी जाने वाली सेवाओं का रिव्यू किया व सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि आम आदमी क्लीनिकों में उपलब्ध करवाई जाने वाली सेवाओं को समय-समय पर वे स्वंय चैक करें। पराली जलाने की रोकथाम को लेकर उन्होंने कृषि विभाग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को उचित कार्रवाई की हिदायत दी। इसके बाद उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी हासिल करते हुए जिले के राष्ट्रीय राज मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी विषयों संबंधी भी अधिकारियों को बिना विलंब कार्रवाई करने के लिए कहा।

उन्होंने समूह अधिकारियों को कहा कि अगर उन्हें किसी भी विकास कार्य में किसी तरह की परेशानी आती है तो वे तुरंत उनके ध्यान में लाएं ताकि मुख्य मंत्री के ध्यान में लाकर उस समस्या का समाधान किया जा सके। बैठक के बाद उन्होंने आम आदमी क्लीनिक बहादुरपुर व आम आदमी क्लीनिक ड्रेनेज विभाग परिसर का औचक दौरा कर वहां दी जाने वाली सेवाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने सेवा केंद्रों के कामकाज की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के सेवा केंद्र का भी दौरा करते हुए लोगों को निर्विघ्न नागरिक सेवाएं देने संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने इस दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, धान की खरीद व पराली के सुचारु प्रबंधन संबंधी विस्तार से प्रमुख सचिव को अवगत करवाया और विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार की प्राथमिकताओं को पहल के आधार पर पूरा करते हुए लोगों को निर्विघ्न सेवाएं दी जाएंगी।  
 

इस मौके पर एस.डी.एम. दसूहा ओजस्वी अलंकार, एस.डी.एम मुकेरियां कवंलजीत सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, जिला राजस्व अधिकारी गुरमीत सिंह मान, सिविल सर्जन डा. प्रीत महिंदर सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here