हरियाणा जोन की एथलेटिक मीट में सरकारी स्कूल ढोलबाहा के बच्चों का रहा शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी सरदार गुरशरण सिंह के निर्देशन में आयोजित हरियाणा जोन की एथलेटिक मीट में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढोलबाहा के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा, और सबसे ज्यादा मेडल उन्होंने जीते। स्कूल में करवाए गए एक छोटे से कार्यक्रम में स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल अमनदीप धामी ने बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया । इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा, कि खेलें ना केवल हमें शारीरिक रूप से मजबूत व स्वस्थ बनाती हैं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनाने में भी सहायक होती हैं। उन्होंने इस मौके पर पीटीआई मैडम कुलवीर कौर को और पूरे स्टाफ को बधाई दी जिनकी मेहनत से बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा। इस जोन मुकाबलों में जिन जिन बच्चों ने बाजी मारी, उनमें अंडर-19 आयु ग्रुप में विशाल ने 3000 मीटर और 800 मीटर में पहला स्थान हासिल किया, और रिले दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया।

Advertisements

हसरुद्दीन ने पंद्रह सौ मीटर में पहला स्थान हासिल किया और 800 मीटर में तीसरा स्थान हासिल किया। शांत ठाकुर ने 200 मीटर में पहला स्थान हासिल किया और रिले दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। नितिन राणा ने 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया और रिले दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 आयु गुट में नितिन ठाकुर ने 1500 मीटर में पहला स्थान हासिल किया, अर्जुन ने 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया, पुश्विंदर सिंह ने 800 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया । अंडर 17 आयु गुट में वंश भारद्वाज ने लॉन्ग जंप में पहला स्थान और हाई जंप में तीसरा स्थान हासिल किया। शिवांश ने हाई जंप में पहला स्थान हासिल किया और रिले दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 14 आयु गुट में अर्जुन ने लॉन्ग जंप में दूसरा स्थान हासिल किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here