Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh किसानों के बैंक खातों में एक ही दिन में 5000 करोड़ से...

किसानों के बैंक खातों में एक ही दिन में 5000 करोड़ से अधिक का एमएसपी भुगतान किया: कटारूचक्क

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किसानों को निर्विघ्न ख़रीद करने के लिए की वचनबद्धता के मद्देनज़र ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज बताया कि राज्य में चल रहे धान के खरीद सीजन के दौरान कल एक ही दिन में लगभग 1,84,409 किसानों के खातों में 5334.54 करोड़ रुपए की एम.एम.पी. अदायगी सीधे तौर पर जारी कर दी गई है, जबकि 1500 करोड़ रुपए की अदायगी के लिए मंज़ूरी दे दी गई है और जोकि सोमवार को बैंकों के खुलने के बाद जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बीते कल तक इस सीजन के 144 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

Advertisements

इसके इलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) अदायगियों सम्बन्धी जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि बीते कल तक कुल 25424.86 करोड़ रुपए की एम.एस.पी. अदायगियां सीधे किसानों के बैंक खातों में जारी की जा चुकी हैं और अब तक लगभग 6.5 लाख किसान एम. एस. पी. का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुये कहा कि किसानों के ख़ून- पसीने के साथ पैदा की फ़सल का एक-एक दाना खरीदा जायेगा।

ख़ाद्य एवं सिवल सप्लाई विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने कहा कि नवंबर के लिए नकद कर्ज़ हद (सी. सी. एल.) की मंज़ूरी से एम.एस.पी. भुगतान निर्विघ्न करना जारी रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि माझा क्षेत्र में लगभग पूरे धान की खरीद और लिफ्टिंग हो चुकी है और अब सबसे अधिक धान की आवक मालवा क्षेत्र में हो रही है। जिलों से प्राप्त रिपोर्टों अनुसार 72 घंटे पहले ख़रीदे गए धान में से 98 प्रतिशत से अधिक धान की लिफ्टिंग की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here