Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur भूतगिरी मंदिर में तुलसी विवाह का हुआ आयोजन

भूतगिरी मंदिर में तुलसी विवाह का हुआ आयोजन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भूतगिरी शिव मंदिर ऊना रोड होशियारपुर में विकास समिति महिला मंडली ने मंदिर में बड़ी धूमधाम के साथ तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा बढ़-चढक़र हिस्सा लिया गया। इस मौके पर पंडित श्याम ज्योतिषी ने कहा कि हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन तुलसी और भगवान विष्णु के शालीग्राम रूप का विवाह कराया जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी-शालीग्राम विवाह का आयोजन कराने वाले व्यक्ति को कन्या दान के समान पुण्य मिलता है, हालांकि कुछ लोग एकादशी तिथि को भी तुलसी विवाह संपन्न करते हैं।

Advertisements

इस अवसर पर प्रदीप डोगरा, रविंदर अग्रवाल, दर्शन, दिलबाग, सुधीर काबरा, कृष्ण चौबे, कुलदीप सैनी, संजय शर्मा, विकास, एडवोकेट संदीप, विकास शर्मा, गुरचरन, सोहन सिंह, सुरिंदर सिंह, सुनीता शर्मा, रेणु गुप्ता, नीरु ठाकुर, प्रवीण, ऊषा, निशा, रोशन, ममता, कमला, मंजु, अंजु आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here