टांडा में किसानों ने गन्ने ट्राले के साथ विधायकों के घरों के सामने लगाया धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 5 नवंबर से 15 नवंबर तक पंजाब की सभी निजी और सहकारी चीनी मिलों को शुरू न करने के विरोध में दोआबा किसान कमेटी पंजाब के राज्य प्रधान जंगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान गन्ना ट्रॉली लेकर विधायक जसवीर सिंह राजा और दसूहा के विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन के घरो के सामने पहुंचे और धरना लगा कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Advertisements

टांडा धरने के दौरान प्रधान चौहान, पृथपाल सिंह गोराया, अमरजीत सिंह कुराला ने कहा कि पंजाब भवन चंडीगढ़ में किसान संगठनों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिलों को समय पर चलाने का फैसला किया था, लेकिन आज 11 नवंबर होने के बावजूद निजी और सहकारी चीनी मिलों द्वारा मिलें शुरू करने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि संगठन ने किसानों की मांगों से सरकार को अवगत करवाया गया था। लेकिन सरकार की ओर से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ मिल मालिकों की बातचीत के दौरान 50 रुपए की सब्सिडी देने का समझौता हुआ था और मिल मालिक सब्सिडी वाला नोटिफिक़ेशन जारी करने का इंतज़ार कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को किसानों की फसलों की परवाह नहीं है। आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी, विधायक और मंत्री वोट मांगने के लिए गुजरात में घूम रहे हैं लेकिन पंजाब के किसान अपनी फसल बेचने के लिए सडक़ों पर रो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोआबा किसान कमेटी पंजाब द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एम.एल.ए टांडा दसुहा के घर के सामने पंजाब सरकार द्वारा गन्ने से लदी ट्रॉलियों को लेकर अनिश्चितकाल तक धरना प्रदर्शन किया जायेगा और यह धरना मिलों की तिथि घोषित होने तक जारी रहेगा और मांग नहीं मानी गयी तो सडक़ बंद कर दी जायेगी। आने वाले दिनों में ट्रैफिक जाम के लिए मजबूर होंगे।

इस मौके पर बलवीर सिंह सोहियां, सतपाल मिर्जापुर, जगजीत सिंह सोढी, जत्थेदार दविंदर सिंह मूनक, बाबा बलविंदर सिंह, सुच्चा मसीह, साबा बस्ती, गुरमिंदर सिंह गोल्डी, जोगा सिंह चनौता, मीरा शर्मा, परमिंदर सिंह समरा, दयाल देहरीवाल, कुलदीप सिंह, सरपंच पंडोरी अठवाल, कश्मीर सिंह मस्तीवाल, बाली सिंह धूत, मास्टर अमरजीत सिंह झज्जिपिंड, चरनजीत हरसीपिंड, जसविंदर सिंह ढडियाला, मलकीत सिंह मोदी क़ुराला, मोनू नरियाला, करनैल सिंह, जसवीर सिंह खुड्डा, जस टांडा, मनदीप कुराला, गोल्डी कंधाला जट्टां, अमरजीत सिंह झावर, करमजीत जाजा, मनदीप शाहपुर, हरभजन सिंह, बाबू मूनक, साबी अंबाला जट्टां, करतार सिंह बस्ती, हरनेक सिंह खख, मन्ना हरदोपट्टी, हीरा सिंह मसीती इत्यादि मौजूद थे। इसी तरह दोआबा किसान कमेटी पंजाब की दसुहा इकाई प्रदेश उपाध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह बाजवा, कमलदीप सिंह मान अध्यक्ष कंडी क्षेत्र दसुहा, भूपिंदरजीत सिंह अध्यक्ष घोगरा सर्कल के सामने करमबीर सिंह घुमन विधायक के आवास के सामने धरना लगा दिया। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान, महताब सिंह हुंदल महासचिव कंडी क्षेत्र, अवतार सिंह पालकी अध्यक्ष मुकेरियां सर्कल और गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे राज्य भर में अपना संघर्ष तेज करेंगे। इस अवसर पर जगमोहन सिंह मीरपुर, आकाश हीराहर, भाग सिंह इकाई अध्यक्ष गाजी भटोली, रेशम सिंह इकाई गग जलो, जोगिंदर सिंह घोगरा, बाबा चरणजीत सिंह गाजी, राजपाल सिंह मंगत, जज सिंह बेगपुर, चूहड़ सिंह, जसबीर सिंह घुम्मन, सबी घुम्मन गालोवाल, गुरपिंदर हीराहर, रमनजोत हीराहर, सरबजीत सिंह गगजलो,अर्श, बलवीर बाजवा, चरणजीत सिंह, सोनू कोटली के अलावा क्षेत्र के अन्य किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here