Monday, November 2, 2026
Home Chandigarh राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान


चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022 के लिए घोषित किए गए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (माका) ट्रॉफी के लिए चुना गया है। देश की यूनिवर्सिटियों में खेल में सर्वोत्तम रहने वाली यूनिवर्सिटी को दी जाने वाली माका ट्रॉफी गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने रिकॉर्ड 24वीं बार जीती है। खेल पुरस्कारों में राष्ट्रमंडल खेल में पदक जीतने वाले वेटलिफ्टर पंजाब के विकास ठाकुर को अर्जुन अवॉर्ड, तीरअन्दाज़ी प्रशिक्षक जीवनजोत सिंह तेजा को द्रोणाचार्य अवॉर्ड और हॉकी ओलम्पियन धर्मवीर सिंह को ध्यान चंद लाईफ़ टाईम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना गया है।  

Advertisements


खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह संधू के नेतृत्व अधीन समूचे गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी के खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए गर्व वाली बात है कि पंजाब की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ने रिकॉर्ड 24वीं बार माका ट्रॉफी जीती है। खेल मंत्री ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले पंजाब के खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को भी मुबारकबाद दी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here