
कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। शिव सेना नेता हरविंदर सोनी द्वारा हिन्दू सिख भाईचारे को तोड़ने,पंजाब का माहौल ख़रब करने और पार्टी के असुलो से बाहर जाते हुए गलत बयानबाजी करने को दिवालिया मानसिकता बताते हुए शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया ने कहा की पंजाब में हिन्दू सिख भाईचारा एक मिसाल है। जिसे तोड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जायेगा।कालिया ने कहा कि शिव सेना नेता हरविंदर सोनी द्वारा हिन्दू सिख भाईचारे को तोड़ने, पंजाब का माहौल खराब करने वाले बयान से शिव सेना का कोई लेना देना नहीं है।

जिस पर प्रदेश प्रधान योगराज शर्मा ने तुरंत करवाई करते हुए प्रदेश कार्यलय से राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्ववसाहेव ठाकरे, युवा सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष अद्धित्य ठाकरे और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व राज्य सभा संसद अनिल दोसाईं के दिशानिर्देशों के अनुसार हरविंदर सिंह सोनी गुरदासपुर को पार्टी विरोधी गतिवि धियों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है।कालिया ने कहा कि हिन्दू सिख भाईचारे को खत्म करने के लिए घिनोनी चाल चलने वालो का शिव सेना हमेशा विरोध करती रही है और करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जहां श्री गुरु गोबिद सिंह जी ने हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए सरबंस वार दिया।वही दीवान टोडर मल ने साहिबजादों के संस्कार के लिए अभी तक की सबसे महंगी भूमि खरीदी। दोनो समुदायों में बरसों से सांझ रही है। इसको खत्म करने नही दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों के नेताओं को एक दूसरे की भावनाओं को समझना चाहिए और भड़काने वाले समाज विरोधी लोगो से सावधान रहना चाहिए।












