Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश व अन्य भाजपा नेताओं ने दलित कार्यकर्ता के...

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश व अन्य भाजपा नेताओं ने दलित कार्यकर्ता के घर साथ में जमीन पर भोजन करके समरसता की मिसाल कायम की

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। गत दिवस होशियारपुर से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने अपने प्रवास के दौरान चक्क साधु गांव में अनुसूचित जाति के एक गरीब कार्यकर्ता जोगिंदर राम के साथ घर में जमीन पर बैठकर भोजन किया तथा समरसता की मिसाल पैदा की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मुकेरिया से विधायक जंगी लाल महाजन, विजय पठानिया, शिव सूद, निपुण शर्मा सुरिंदर पाल भट्टी, असण खोसला, राज कुमार आदि भी मौजूद रहे।

Advertisements

सोम प्रकाश ने इस मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक ऐसी पार्टी है जो जात-पात,छुया-छात, ऊंच-नीच में कोई विश्वास नहीं रखती तथा सर्वधर्म समभाव के दर्शन के अनुसार पार्टी की नीतियां बनाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ता नेता तथा सभी नेता कार्यकर्ता के समान माने जाते हैं तथा उन्हें एक जैसा सम्मान मिलता हैं। इसी कारण से आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बन पाई है। उन्होंने कहा कि हम फोकी नारेबाजी में विश्वास नहीं रखते जो कहते हैं कि उसे धरातल पर उतारते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here