
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पी.सी.टी ह्यूमनिटी तथा जंगलात विभाग की ओर से ’’यनिवर्सल बाल दिवस’’ के अवसर पर पौधारोपण तथा वातावरण अनुकूल जागरूकता अभियान हनूमान (दशहरा ग्राऊंड) तथा भंगी चोअ की झौंपडिय़ों में किया गया। इस अवसर पर जंगलात विभाग के डा. संजीव कुमार तिवाड़ी आई.एफ.एस. तथा पी.सी.टी. ह्यूमनिटी के फाऊंडर जोगिन्दर सिंह सलारिया विशेष तौर पर उपस्थित हुये। इस प्रोग्राम के प्रोजैक्ट चेयरमैन एफ.आर.ओ. जतिन्दर राणा तथा अशोक पुरी थे। ’’यनिवर्सल बाल दिवस’’ की शुरूआत के अवसर पर झोंपडिय़ों के बच्चों के साथ मनाने से पहले डॉ.संजीव कुमार तिवाड़ी, जोगिन्दर सिंह सलारिया, अशोक पुरी तथा अन्यों ने गमलों में लगे फूलदार पौधों के साथ प्रार्थना की। इस अवसर पर मन्दिर की ओर से राकेश सूरी व शिव सूद पूर्व मेयर ने प्रोग्राम के अतिथियों को सिरोपाओ देकर सम्मानित किया।

जंगलात विभाग के रिजनल दफ्तर की तरफ से दशहरा ग्राऊंड के साथ पौधारोपण करने के बाद राहगीरों को पौधे वितरित किये। इसके साथ आज का काफिला राज कुमार, तरूण कुमार, जस्सी पिपलांवाला, हरजिन्दर सिंह, रमेश कुमार, अशोक पुरी तथा जंगलात विभाग के कर्मचारियों के साथ जोगिन्दर सिंह सलारिया तथा डॉ. तिवाड़ी के साथ भंगी चोअ के बच्चों के साथ विचार चर्चा स्कूल बैग व लड्डू बांटने के लिए पहुंचा। इसके बाद होशियारपुर के युनिट की ओर से जोगिन्दर सलारिया तथा डॉ. संजीव कुमार तिवाड़ी आई.एफ.एस. को सिरोपाओ व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। आज का यह प्रोग्राम संकट मोचन की प्रार्थना, पौधारोपण, पौधे वितरण, बैग वितरण तथा मिठाई के वितरण के साथ सफल हुआ।












