Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur संघर्ष कमेटी का प्रतिनिधि मंडल कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में असिस्टैंट कमिशनर...

संघर्ष कमेटी का प्रतिनिधि मंडल कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में असिस्टैंट कमिशनर से मिला

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला संघर्ष कमेटी व लोकल बाडी सैल भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में नगर-निगम के असिस्टैंट कमिशनर संजीव तिवाड़ी को शहर की समस्याओं को लेकर मिला। कर्मवीर बाली ने वार्ड नंबर 50, मोहल्ला नीलकंठ में पानी की पाईप लाईन न पडऩे के कारण आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी।

Advertisements

इस अवसर पर संदीप तिवाड़ी साहिब ने तुरन्त कार्यवाही करते हुये भरोसा दिया कि जल्द ही पाईप लाईन डाल दी जायेगी, जनता को किसी किस्म की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर चेयरमैन नवल किशोर कालिया, दक्षिण मंडल प्रधान नरिन्दर सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here