Sunday, November 1, 2026
Home Punjab युवा भ्रष्टाचार को मिटाने और ग्रामीण विकास के लिये सक्रिय भागेदारी करें:...

युवा भ्रष्टाचार को मिटाने और ग्रामीण विकास के लिये सक्रिय भागेदारी करें: ओमकार कालिया 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) गौरव मढ़िया: शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया ने साम्प्रदायिक तनाव को आस्थाओं की विफलता का परिणाम बताते हुए युवाओं का आह्वान किया कि वे भ्रष्टाचार को मिटाने और ग्रामीण विकास के लिये सक्रिय भागेदारी करें ताकि समाज संवेदनशील बन सके।उन्होंने साथ ही धार्मिक नेताओं से देश में शांति को बढ़ावा देने के लिये प्रत्येक पंचायत तालुक और जिले में सद्भाव परियोजना शुरू करने का आह्वान किया।

Advertisements

कालिया ने कहा हमें भ्रष्टाचार हटाकर एक संवेदनशील समाज बनाना है।असंतोष(समाज में)मैं क्या लेता हूं इससे पैदा होता है,इसे मैं क्या दे सकता हूं से बदलना चाहिये।कालिया  ने युवाओं और अन्य को सुझाव देते हुए कहा कि हर कोई पांच पेड़ लगाकर साफ वातावरण दे बीमार और तन्हा जीवन जी रहे लोगों की देखभाल करें।जिन लोगों की देखभाल के लिये अस्पताल में कोई नहीं हैं, उन्हें देखने जाएं और मुस्कुराहट दें।कालिया ने कहा कि भारत में 33 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं,जिन्हें दो वक्त की रोटी ठीक से नसीब नहीं होती है।जबकि इसी देश में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनके पास करोड़ों की संपत्ति है।इससे भ्रष्टाचार बढ़ने के साथ शासन में अव्यवस्था उत्पन्न हो रही है तो भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बढ़ता भ्रष्टाचार देश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए खतरा बन चुका है।यह लोगों के विकास तथा उनमें समानता के लिए किए जा रहे कार्यों को बेअसर कर सकता है।कालिया ने जोर दिया कि सामाजिक बदलाव के लिए उचित माहौल तैयार करने में पुलिस तथा जांच एजेंसियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।सक्षम पुलिस फोर्स तथा जांच एजेंसियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि कोई भी अपराधी दंड से न बच पाए।उन्होंने इसके लिए न्यायालयों में जल्द से जल्द फैसले पर भी जोर दिया।उन्होंने कहा कि अच्छे प्रशासन के लिए यह सबसे जरूरी कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here