Tuesday, October 27, 2026
Home Latest शारीरिक संबंध बनाने दौरान 67 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत

शारीरिक संबंध बनाने दौरान 67 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत

कर्नाटक (द स्टैलर न्यूज़)। कर्नाटक के बेंगलुरु से मौत का एक बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग की मौत सेक्स के दौरान हो गई है। बुजुर्ग अपनी प्रेमिका से छुपकर मिलने गया था, जहां संबंध बनाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बेंगलुरु पुलिस को एक प्लास्टिक बैग में 67 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। जांच के दौरान पता चला कि यह उस शख्स की लाश है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई है। परिवार वालों ने अपनी शिकायत में कहा था कि बुजुर्ग अपने घर से बहू के घर जाने के लिए निकले थे, लेकिन वो गायब हैं। लाश मिलने के बाद पुलिस ने परिवार वालों को बुलाया और लाश की पहचान कराई। इसके बाद मौत को लेकर जब पुलिस जांच में जुटी तो बुजुर्ग की नौकरानी तक पहुंची। बुजुर्ग के फोन से पता चला कि लास्ट कॉल उसने अपनी ही नौकरानी को किया था। फोन की लोकेशन भी उसी के घर के पास मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने नौकरानी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी।
पूछताछ में नौकरानी ने जो बताया वो हैरान कर देने वाला था। नौकरानी ने कहा कि बुजुर्ग के साथ उसके संबंध थे। वो अक्सर उसके घर आते थे। इसी क्रम में जब वो पिछली बार आए तो संबंध बनाने के दौरान ही उन्हें दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद प्रेमिका ने समाज के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। अपने पति और भाई को बुलाया और लाश को ठिकाने लगा दिया गया। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here