Tuesday, October 13, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ब्यूरो को पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खि़लाफ़ मुकदमा चलाने...

विजीलैंस ब्यूरो को पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खि़लाफ़ मुकदमा चलाने की मंज़ूरी मिली

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के विरुद्ध समर्थ अदालत में मुकदमा चलाने के लिए राज्य सरकार के प्रशासनिक विभाग से मंजूरी हासिल कर ली है। पूर्व मंत्री को विजीलैंस ब्यूरो ने जून में विभाग में ख़ैर के वृक्षों की कटाई के लिए पर्मिट जारी करने, अधिकारियों के तबादले, खरीददारी और ऐनओसी जारी करने से सम्बन्धित संगठित भ्रष्टाचार में शामिल होने के लिए गिरफ़्तार किया था।

Advertisements

यह जानकारी देते हुये आज यहाँ विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एफआईआर नंबर 7 तारीख़ 06-06-2022 के अधीन भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7, 7-ए 13 ( ए) (1) (2) और आइपीसी की 120-बी के अंतर्गत विजीलैंस थाना फलायंग सकुऐड, एस. ए. एस. नगर में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था। यह केस पूर्व वन मंत्रियों, ठेकेदारों और वन विभाग के अधिकारियों के खि़लाफ़ भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के दोष के अधीन दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here