Tuesday, October 27, 2026
Home Crime होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग: ढाबे पर खड़ी कार का शीशा तोड़ नकदी और गहने...

होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग: ढाबे पर खड़ी कार का शीशा तोड़ नकदी और गहने चुराए

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव हंदोवाल के समीप स्थित एक ढाबे पर खड़ी एक कार का शीशा तोडक़र कुछ अज्ञात लोगों ने कार में रखी मकदी और गहने चोरी कर लिए। जानकारी देते हुए दीपक शर्मा ने बताया कि अपने पत्नी एवं बच्चे के साथ दीनानगर से डेरा बस्सी जा रहे थे कि रास्ते में उक्त ढाबे पर चाय आदि पीने के लिए रुके थे।

Advertisements

जब वह कार के पास वापिस आए तो उन्होंने देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था और कार के अंदर रखा बैग गायब था। उन्होंने बताया कि बैग में करीब 25 हजार रुपये की नकदी और कुछ गहने थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here