वड़िंग ने ट्रांसपोर्ट मंत्री के दावों को किया खारिज

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा किए गए दावों को खारिज किया है कि पिछली कांग्रेस सरकार ने निजी ट्रांसपोर्टरों को फायदा पहुंचाया था। भुल्लर के आरोपों पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए वड़िंग, जो पिछली कांग्रेस सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री थे, ने खुलासा किया कि उनकी पार्टी की सरकार ने सरकारी ट्रांसपोर्ट के हित में सभी रूटों को वापस ले लिया था। जिस संबन्ध में उन्होंने दस्तावेज भी पेश किए।

Advertisements

चंडीगढ़ के लिए निजी ट्रांसपोर्टरों द्वारा बसें चलाने को लेकर वड़िंग ने कहा कि इस पॉलिसी को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दी जानी थी। क्योंकि इससे बादलों की ट्रांसपोर्ट सबसे ज्यादा प्रभावित होनी थी, जिनका केंद्र में भाजपा के साथ गठबंधन था, जिसके चलते उन्होंने केंद्र से पॉलिसी मंजूर नहीं होने दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भुल्लर से सवाल किया कि किस सरकार या किस मंत्री ने रूटों की बढ़ी हुई परमिटों को कैंसिल किया था और राज्य के खजाने में बढ़ोतरी की थी। जबकि वड़िंग के कार्यकाल के दौरान, जो ट्रांसपोर्टर टैक्स चोरी करते थे, उन्हें उसे भरना पड़ा था। उन्होंने भुल्लर को दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पंजाब सरकार की बसों को दिल्ली एयरपोर्ट तक ले जाने की मंजूरी ना दिए जाने की भी याद दिलाई, जिसके कारणों के बारे में लोग भलीभांति जानते हैं। जिस पॉलिसी से बादलों को सीधे तौर पर फायदा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here