हरियाणा में पुजारी पुरोहित कल्याण बोर्ड की स्थापना स्वागतयोग्य व अनुकरणीय पहल: पं. निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि पुजारी पुरोहितों के लिए कल्याण बोर्ड की स्थापना करने की घोषणा करके हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। पूरे देश में जब एक ओर विशेष समुदाय की जेब भरने के लिए सरकारी खजाने को लुटाने की होड़ चल रही हो,ऐसी परिस्थिति में पुजारी पुरोहितों के कल्याण की चिंता करने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बाकी मुख्यमंत्रियों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है। इस बोर्ड की स्थापना हिंदू धर्म और उसका संरक्षण करने वाले पुजारियों के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Advertisements

कहा-हरियाणा की तरह पंजाब सरकार भी करें पुरोहित कल्याण बोर्ड की स्थापना

हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस कदम का अभिनंदन करते है और पंजाब की भगवंत मान सरकार भी हरियाणा सरकार की तर्ज़ पर पुरोहितों-पुजारियों के विकास के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रमों को भी लागू करें। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी उपरोक्त बोर्ड का गठन किया जाए ताकि पंजाब के पुजारी-पुरोहित भी अपने बच्चों का लालन-पालन अच्छे ढंग से कर सके। शर्मा ने कहा कि अधिकतर पुजारी पुरोहितों की दयनीय हालात है जिसके चलते वह अपने परिवार का बढ़िया ढंग से पालन करने में असमर्थ है। शर्मा ने कहा कि हम आशा करते है कि भगवंत मान सरकार इस विषय का जल्द से जल्द संज्ञान लेते हुए बोर्ड का गठन करेंगे और जिसके माध्यम से पंजाब के पुजारियों और पुरोहितों के हितों की रक्षा की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here