खेलों में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल महिगरोंवाल मैं प्रिंसिपल मैडम अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल में सुबह की सभा में करवाए गए सम्मान समारोह में देवदत्त वशिष्ठ, सरपंच अशोक कुमार, लेक्चरर ओम प्रकाश, प्रिंसिपल नरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में व खेलों में बढिय़ा प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया।

Advertisements

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि देवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। शिक्षण संस्थानों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बच्चों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना चाहिए। साथ ही बच्चों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। लेक्चरर फिजिकल एजुकेशन सतवीर सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर हुए खेल मुकाबलों मैं स्कूल विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है जिसके लिए सारे स्कूल स्टाफ प्रशंसा का पात्र है।

उन्होंने बताया कि अलग अलग खेल वर्गों में जिला स्तर पर शतरंज अंडर 14 मुकाबलों में पहला, खोखो में तीसरा, डॉजबॉल में तीसरा, शतरंज अंडर 17 लड़कियां मैं पहला, शतरंज अंडर 17 लडक़े मैं पहला, शतरंज अंडर 19 लड़कियां में पहला स्थान हासिल किया है। सतवीर सिंह ने बताया कि इन सभी होनहार विद्यार्थियों को मेडल और ट्राफि देवदत्त विशिष्ट की ओर से भेंट की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here