70वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां जोरो पर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सतगुरू माता संविदर हरदेव जी महाराज के नेतृत्व में संत निरंकारी मंडल की ओर से 18, 19, 20 नवम्बर 2017 को अन्तर्राष्टीय 70वें निरंकारी संत समागम करवाया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोरो शोरो से हो रही है। इन तैयारियों में होशियारपुर क्षेत्र के अन्र्तगत आती विभिन्न ब्रांचों से सेवादल की टुकडिय़ां दिल्ली समागम मैदान में अपनी सेवा के लिए समय समय पर जा रही है। होशियारपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संचालक महात्मा सरूप सिंह रूपोवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का अन्तराष्टीय समागम गत वर्षो की भांति दिल्ली के बुराड़ी रोड स्थित खुले मैदानों में आयोजित किया जा रहा है।

Advertisements

इसके लिए सभी आमं़ित्रत हैं। इस समागम का विषय रूहानियत के 70 साल पर आधारित होगा। उन्होंने बताया कि इस समागम में भारत ही नहीं बल्कि दूर देशों से भी लाखों श्रद्घालु भाग लेंगे और समूची मानवता को प्यार का संदेश देंगे। सतगुरू माता संविदर हरदेव जी चाहते है कि संसार का हर व्यक्ति इस निरंकार परमात्मा का ब्रहमज्ञान प्राप्त करे और इससे नाता जोडक़र अपने कर्म में शामिल करे तो उसके जीवन में सहज ही समर्पित भाव वाले गुण आ जाएंगे जिससे कोई वैर इष्र्या द्वेष की भावना खत्म हो जाएगी और जीवन में संतोष और कृृतज्ञता का भाव आ जाएगा। जिससे मानव जीवन तनावमुक्त व सहज हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here