Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur प्रधानमंत्री मोदी का वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय ऐतिहासिक कदम: जसविंदर...

प्रधानमंत्री मोदी का वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय ऐतिहासिक कदम: जसविंदर ढिल्लों

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में डेरा बाबा चरणशाह बहादुरपुर में छोटे साहिबजादों की शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस पर सेमिनार आयोजित किया गया।जिसमें बतौर मुख्य वक्ता के तौर पर जसविंदर सिंह ढिल्लों पूर्व वाइस चांसलर गुरु काशी यूनिवर्सिटी,प्रदेश भाजपा कोर कमेटी सदस्य उपस्थित हुए।

Advertisements

छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए छोटी उम्र में बलिदान देने वाले साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को नमन करते है जिन्होंने देश धर्म की खातिर अपने आपको न्यौछावर कर दिया। आज की युवा पीढ़ी को अपने बहुमूल्य इतिहास के बारे में  जानना जरूरी है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुरु साहिबान की अपार कृपा से सिख समाज के मान-बिंदुओं की सेवा करने का मौका मिला है।

ढिल्लों ने कहा कि चारों साहिबजादों के बलिदान की यह कहानी युवा पीढ़ी को अपने देश,धर्म से प्रेम करने का संदेश देती है।उन्होंने कहा कि 26 दिसम्बर को साहिबजादों जोरावर सिंह और फ़तेह सिंह को दीवार में जिन्दा चुनवा दिया था,इतने बड़ी लासानी शहादत को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की ऐतिहासिक घोषणा की।ढिल्लों ने कहा कि सिख समाज के लिए प्रधानमंत्री मोदी के दिल मे अथाह श्रद्धा और लगाव है।उन्होंने सिख समाज के विकास और उत्थान के लिए अभूतपूर्व काम किए है।जो इतिहास के पन्नो में सवर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा पंजाब मीनू सेठी, कुलवंत कौर, विजय सूद, सुखबीर सिंह अपने विचार व्यक्त किए। इस मौक़े पर सुरिंदर कौर सैनी, अर्चना जैन, नीति तलवाड़, सुनीता, गुरमिंदर कौर, त्रिशला शर्मा, पूजा सभरवाल, डॉ बिन्दुसार शुक्ला, सुरेश भाटिया, भारत भूषण वर्मा,डा दिलबाग राय, धीरज ऐरी, हरदीप सिंह लौंगिया, हरमेश लाल, शम्मी वालिया, जसविंदर सिंह, पंकज कालिया, सुधीर शर्मा, सुखबीर सिंह, जसवीर सिंह, सुखविंदर सिंह, जुझार सिंह, गुरफतेह सिंह, शत्रुघ्न,पाल सिंह, योगेश शर्मा, देसराज,अजय शर्मा, अश्वनी ओहरी, कमल वर्मा, राजन शर्मा, सुदामा, राकेश सूरी, शरद सूद, कुरबान, राजकुमार,सूरज शर्मा, डॉ. राम इक़बाल, जोगिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, निर्मल सैनी, विवेक सैनी गोल्डी,राज कुमार, अजय चोपड़ा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here