Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur जगमोहनस इंस्टिट्यूट के आदित्य बख्शी ने पास की नैशनल कराटे रेफरी की...

जगमोहनस इंस्टिट्यूट के आदित्य बख्शी ने पास की नैशनल कराटे रेफरी की परीक्षा

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी और एशियन ओपन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले जगमोहनस इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे के आदित्य बक्शी ने कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित रेफरी टैस्ट में नैशनल रेफरी की परीक्षा पास कर जिला होशियारपुर और पंजाब का नाम गौरवान्वित किया । यह जानकारी देते हुए जगमोहनस इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे की वाइस चेयरपर्सन नीती विज ने बताया के अपने कराटे गुरु सेंसाई जगमोहन विज,  जो कि स्वयं वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के इंटरनेशनल रेफरी और सर्टिफाइड जज ए हैं , के मार्गदर्शन में इस टेस्ट के लिए रेफरी और जज की ड्यूटीज के बारे में बारीक से बारीक बिंदुओं पर काम कर यह परीक्षा पास करने वाले आदित्य नेशनल कराटे फेडरेशन,  कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित नेशनल रेफरी की परीक्षा पास करने वाले  भारत के सबसे युवा नैशनल कराटे रेफरी हैं। 

Advertisements

पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर में बी.ए.एल.एल.बी. प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य ने मात्र 19 वर्ष की आयु में यह परीक्षा पास कर  नया कीर्तिमान स्थापित किया है ।इस परीक्षा को पास करने के पश्चात वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के काता और कुमिते जज तथा  नेशनल रेफरी कमीशन के मेंबर सिहान अनुप देथे तथा डब्लू के  एफ जज विजय के सुपरविजन में उन्हें ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप के दौरान स्कोरर, टाइम कीपर, जज और रेफरी के साथ-साथ मैच सुपरवाइजर के रूप में अपना दायित्व निभाने का मौका मिला ।

आदित्य के इस प्रतिष्ठित टेस्ट में पास होने पर  कॉमनवेल्थ कराटे फेडरेशन के उपाध्यक्ष  और कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के मेंटर हनशी भरत शर्मा,  महासचिव संजीव जांगड़ा और  रेफरी कमिशन चेयरमैन  शीहान प्रेमजीत सेन, पंजाब कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष  सेनसाई इंद्रवीर शर्मा और महासचिव  सेंसई राजेश जोशी ने उन्हें बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here