इन्नर व्हील डिस्ट्रिक्ट 307 की 38वीं डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस आयोजित

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। इन्नर व्हील डिस्ट्रिक्ट 307 की 38वीं डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस जिला चेयरमैन डा. सतिंदर निज्ज़र और जिला कार्यकारी कमेटी की देख रेख में हुई। इस कांफ्रेंस को आई.डब्लयु.सी. होशियारपुर द्वारा आयोजित किया गया। इस कांफ्रेंस में 7  पी.डी.सीस सहित 87 डैलीगेटस ने भाग लिया। 18 क्लबों के डैलीगेटस ने इस कांफ्रेंस में भाग लिया।

Advertisements

एडिटर 2023-24 के पद के लिए हुए जिले के चुनावों के नतीज़े घोषित किए गये जिसमें टिमाटनी आहलुवालिया को 2023-24 के लिए जिला एडिटर धोषित किया गया। ई.एस.ओ. के पद के चुनाव फ्लोर पर हुए जिसमें पी.डी.सी. डा. अनीता भल्ला को ई.एस.ओ. धोषित किया गया। 2023-24 के आने वाले चेयरमैन श्रीमति रीता शर्मा की टीम की भी धोषणा की गई । आई.डब्ल्यू.सी बटाला को मैन माइलेज और अधिकतम उपस्थिति का पुरस्कार दिया गया, आई.डब्ल्यू.सी कांगड़ा तथा आई.डब्ल्यू.सी पालमपुर को अर्ली बर्ड पुरस्कार दिया गया।

रोटेरियनस में दो  पी.डी.जी.एस. अरुण जैन, सुरिन्द्र विज, अस्सिटेंट गवर्नर राजिंदर मोदगिल, प्रधान योगेश चन्द्र, वरिष्ठ सदस्य तथा पूर्व प्रधान अशोक जैन, रवि जैन तथा ओम कांता ने कांफ्रेंस में भाग लिया । शब्द गायन कर और मोमबत्तियां जला कर साजिबजादों को उनकी शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जरुरतमंद लोगों को दो सिलाई मशीने तथा एक व्हील चेयर भी भेंट की गई। एसोसिएशन के लक्ष्यों पर वेजिटेबल आर्ट और कोलाज की दो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें आई.डब्ल्यू.सी कांगड़ा तथा आई.डब्ल्यू.सी बटाला न्यू जेन ने प्रथम पुरस्कार जीता जिसे जिला चेयरमैन डा. सतिंदर निज्जर ने प्रदान किया। डांस की प्रस्तुति के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान रीना गोयल तथा आई.डब्ल्यू.सी होशियारपुर के 25 सदस्यों ने इसमें भाग लिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here