भारत जोड़ो यात्रा’ का कार्यकर्ताओं ने मुकेरियां में भव्य स्वागत करने को लेकर बैठक की

मुकेरियां(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: शर्मा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुकेरियां में भव्य स्वागत करने को लेकर बैठक की। इस संबंधी जानकारी देते हुए कांग्रेस के नेता सुमित डडवाल जिला परिषद सदस्य, तरसेम मन्हास पूर्व ब्लाक प्रधान, जसवंत सिंह रंधावा जिला परिषद सदस्य ने बताया कि यह यात्रा पंजाब में दाखिल होकर विभिन्न स्थानों में होते हुए 17 जनवरी को मुकेरियां पहुंचेगी यहां भारी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे मुकेरियां के गांव मुसाहिबपुर में विश्राम के बाद फिर आगे के लिए रवाना होगा। मुकेरियां हलके के आखिरी गांव मानसर तक यात्रा के साथ चलेंगे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि पार्टी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई। यह 3,570 किमी लंबी, 150-दिवसीय ‘नॉन-स्टॉप’ पदयात्रा है जो देश भर के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश को कवर करेगी। जिसमें राहुल गांधी दिन में लोगों से मिल रहे है और अस्थाई आवास में विश्राम करते है। यह कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा श्रीनगर में खत्म होगी। यात्रा पूरी तरह पैदल चलकर ही संपन्न होगी।

नगर कौंसिल के प्रधान विनोद कुमार, उप प्रधान सचिन समियाल, मास्टर त्रिलोक सिंह पूर्व मेंबर प्लानिंग बोर्ड, पूर्व सरपंच अश्वनी कुमार, देवेंद्र कुमार पीसीसी मेंबर, बलविंदर कुमार बिंदर सचिव पंजाब यूथ कांग्रेस, कश्मीर सिंह मैंबर भारत जोड़ो यात्रा, पार्षद सतनाम सिंह कोहली, पार्षद शेर सिंह चक्क, सरपंच सुरिंदर कुमार सिक्का प्रधान सरपंच यूनियन,पार्षद मक्खन सिंह, राकेश कुमार, पुरुषोत्तम लाल, जसवंत सिंह पोता, गुरविंदर सिंह धनोआ के अतिरिक्त अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here