नौसिखिया भगवंत मान सरकार के फैसले से पंजाब में फैली अराजकता: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि भगवंत मान सरकार के अब तक फैसलों की बजह से पंजाब में अराजकता का माहौल व्याप्त है, काफी समय से जीरा-शराब फैक्ट्री के चले आ रहे मामले में सरकार के मुंह की खाने के बाद, अब आई.ए.एस, पी.सी.एस की कलम छोड़ हड़ताल ने सरकार का सारा कामकाज ठप कर दिया है। पहले किसी समय ऐसा नहीं हुआ हैं कि  सरकार के उच्च अधिकारी जो स्वयं सरकार का हिस्सा हो कर सरकार चलाते हैं, वही सरकार के सामने आ खड़े हो जाएं। आई.ए.एस, पी.सी.एस अधिकारियों के अनुसार सरकार ने  भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी छवि चमकाने के लिए कानून के प्रावधानों की उल्लंघना  की है तथा विजिलेंस  को जरूरत से ज्यादा छूट देने का भी आरोप  है।

Advertisements

सूद ने कहा कि अगर विजिलेंस  विभाग करप्शन के मामले में कानून अनुसार आवश्यक मंजूरी लेकर  कार्रवाई करता तो शायद ऐसी स्थिति पैदा ना होती। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के केसों के खिलाफ आई.ए.एस, पी.सी.एस यूनियनों  का लामबंद होकर सरकार के कामकाज को  ठप कर देना,जिससे आम आदमी प्रभावित को भी उचित नहीं ठहराया जा सकता।  पंजाब में सरकार के खिलाफ टकराव की स्थिति ने पंजाब को अराजकता के चौराहे पर ला  खड़ा किया है, जिसे  मान सरकार को तुरंत  सुलझाना  चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here