Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur स्वामी सर्वानन्दरगिर कॉलेज पंजाब युनिवर्सिटी रिजनल सैंटर होशियारपुर के एन.एस.एस. विद्यार्थियों ने...

स्वामी सर्वानन्दरगिर कॉलेज पंजाब युनिवर्सिटी रिजनल सैंटर होशियारपुर के एन.एस.एस. विद्यार्थियों ने किया आशा किरन स्कूल का दौरा 

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जे.एस.एस. आशा किरन स्पैशल स्कूल जहानखेलां में स्वामी सर्वानन्दगिर कॉलेज पंजाब युनिवर्सिटी रिजनल कैंपस बजवाड़ा के एन.एस.एस. के 35 विद्यार्थियों ने स्कूल का दौरा किया जिसमें वह स्पैशल बच्चों के साथ रू-ब-रू हुये। उन्होंने स्पैशल बच्चों के साथ फन गेम्ज़, पज्ज़ल गेम्ज़, म्यूजि़किल चेयर्स रेस, डांस, गीत गाने इत्यादि गतिविधियां कीं। उनके साथ डॉ. सतीश कुमार, प्रो. (एन.एस.एस. इंचार्ज) डॉ. गौरव सैनी, डॉ. सुखवीर कौर जी थे। एन.एस.एस. युनिट के विद्यार्थी जे.एस.एस. आशा किरन के स्पैशल बच्चों के साथ बहुत समय से जुड़े हुये हैं।  

Advertisements

आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान स.तरनजीत सिंह सी.ए. जी ने एन.एस.एस. युनिट के विद्यार्थियों का स्वागत किया, स्कूल गतिविधियों की जानकारी दी। एन.एस.एस. युनिट के विद्यार्थियों ने दौरे के दौरान स्पैशल बच्चों के साथ समय बिताया वह हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपने तजुर्बे शेयर करते हुये कहा कि यह स्कूल मन्दिर-गुरूद्वारे से कम नही हैं हमें यहां आकर पता चला।  हमें परमात्मा का शुक्र अदा करना चाहिए कि हमारे शरीर के अंग सही सलामत हैं, हम देख सुन सकते हैं। आज के बाद हम भगवान से कोई शिकायत नहीं करेंगे। डॉ. सुखबीर कौर जी ने कहा कि आज का दिन मेरी जि़न्दगी का बहुत बढि़या दिन है। यहां हमें बहुत कुछ आज सीखने को मिला। इस अवसर पर सचिव हरबंस सिंह जी ने एन.एस.एस. युनिट के विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। पूर्व प्रधान स.मलकीत सिंह महेरू, स.मस्तान सिंह गरेवाल, प्रिं. शैली शर्मा, स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here