प्रतिज्ञा एक नई सोच संस्था ने बी.बी.एम.बी. अस्पताल में दवाईयों के लिए सेवा की शुरुआत की

तलवाड़ा(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। प्रतिज्ञा एक नई सोच संस्था की ओर से तलवाड़ा के बी. बी. एम. बी. अस्पताल में आपातकाल के समय उपयोगी दवाईयों के लिए सेवा की शुरुआत की गई। हमारे इलाके में आपातकालीन परिस्थिति में इलाज की सुविधा के अभाव को देखते हुए बी.बी.एम.बी. के प्रशासन सहयोग से शाम 8 बजे से सुबह 8 बजे तक प्रतिदिन ये सेवा चलेगी। अस्पताल में एक अलमारी में सब जरूरी दवाएं रखी गई हैं। जिनकी उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाएगा।

Advertisements

कोई भी व्यक्ति आपातकाल के समय में इस सुविधा का उपयोग कर सकता है। लोगों से यह उम्मीद है कि वो ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस संबंध में जागरूक बनाएं। लोगों से यह अपील है कि वो इस सेवा के सुचारू रूप से संचालन में अपना योगदान जरूर दें। प्रतिज्ञा की टीम ए.के. सिदाना (चीफ इंजीनियर बी.बी.एम.बी.) को उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here