आपदा में भी अवसर तलाश रही हिमाचल की कांग्रेस सरकार: देशराज शर्मा 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के अध्यक्ष देशराज शर्मा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता में प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी  की प्रदेश में  सुखविंदर सिंह सुक्खू  के नेतृत्व में सरकार को बने हुए 9 महीने का समय हो गया है और यह सरकार जो लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर बनी थी,  बुरी तरह से नाकाम हुई है।  देशराज शर्मा के अनुसार  9 महीनों  में सरकार ने कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे जनता को राहत मिली हो।  हाल ही में हिमाचल में इतनी बड़ी त्रासदी हुई लेकिन सरकार प्रभावितों की सही ढंग से मदद  नहीं कर पाई और आपदा में भी अवसर खोजे जा रहे हैं। प्रदेश की सरकार केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ने की बजाय यह बताएं कि उन्होंने अपने आप क्या किया है? देशराज शर्मा ने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि जो 10 गारंटी अपने चुनाव के समय लोगों को दी थी उनका क्या हुआ। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री राकेश ठाकुर, सहित अजय रिंटू, मीडिया प्रभारी विकास शर्मा के अतिरिक्त गजन राम शर्मा व संजीव कुमार उपस्थित रहे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here