Friday, October 23, 2026
Home Punjab हरजोत बैंस द्वारा सरकारी स्कूलों में दाखि़ला मुहिम-2023 का आग़ाज़

हरजोत बैंस द्वारा सरकारी स्कूलों में दाखि़ला मुहिम-2023 का आग़ाज़

एसएएसनगर, मोहाली, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज यहाँ दाखि़ला मुहिम-2023 का आग़ाज़ किया। इस मुहिम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का दाखि़ला बढ़ाना है। इस सम्बन्धी करवायी गयी शिक्षा अधिकारियों की एक दिवसीय ओरिएंटेशन वर्कशॉप को संबोधन करते हुये स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों की शान बहाल करने के लिए कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। बैंस ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ़ सरकारी स्कूलों में दाखि़ला बढ़ाना ही नहीं बल्कि हर विद्यार्थी का अगली कक्षा में दाखि़ला यकीनी बनाना भी है। उन्होंने कहा कि लम्बी ग़ैर हाज़िरी के कारण स्कूल छोड़ने और विशेष ज़रूरतों वाले विद्यार्थियों के लिए विभागीय अधिकारी विशेष प्रयास करें।

Advertisements

‘बेहतर अनुभव विद्या मियारी, मान पंजाब दा स्कूल सरकारी’ के नारे को साकार करने की हिदायत देते हुये उन्होंने कहा कि पंजाब की स्कूल शिक्षा के मानक को ऊँचा उठाने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है जिसके अंतर्गत 31 मार्च तक हर स्कूल में विद्यार्थियों के बैठने के लिए बैच मुहैया करवाए जाएंगे और धार्मिक स्थानों में चलते स्कूलों को अलग इमारतों में तबदील किया जायेगा। शिक्षा मंत्री बैंस ने शिक्षा विभाग में से रिश्वतखोरी के कलंक को सदा के लिए ख़त्म करने के बारे बोलते हुये कहा कि विभाग में यदि कोई मुलाज़िम ऐसा करेगा तो उसके खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही होगी।

उन्होंने ज़िला और ब्लॉक अधिकारियों को कहा कि वे अपने अधीन आने वाले अमले पर पैनी नज़र रखें। स. बैंस ने कहा कि विभाग में काम सभ्याचार का विकास होगा जिसमें मेहनती अध्यापकों और अधिकारियों को बनता मान-सम्मान दिया जायेगा। इस ओरिएंटेशन वर्कशॉप के दौरान प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा जसप्रीत तलवार, डायरैक्टर एससीईआरटी पंजाब डॉ. मनिन्दर सिंह सरकारिया, सहायक डायरैक्टर शंकर चौधरी के अलावा दूसरे वक्ताओं ने अलग-अलग विषयों पर पेशकारियां दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here