गांव भूंगा में वार्षिक गुरमति समागम आयोजित

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़)। गांव भूंगा में सलाना गुरमति समागम करवाया गया। यह समागम अवतार सिंह सीकरी और इंद्रजीत सिंह सीकरी के निवास स्थान भूंगा में करवाया गया। सुबह 11 बजे श्री सुखमनी साहिब पाठ डाले गए और बाद में कीर्तन दरबार करवाया गया। संगतों के लिए लंगर का भी खास प्रबंध किया गया। इस समागम में अकाल सहाए इंटरनैशनल जत्थेबंदी के भूजंगी सिंगों द्वारा गतके के जौहर दिखाए गए।

Advertisements

भाई रशपाल सिंह ने स्टेज सैकटरी की भूमिका निभाई। इस समागम में भाई सतनाम सिंह हजूरी रागी श्रीं दरबार साहिब अमृतसर,भाई परमजीत सिंह मेघोवाल आदि साथीयों ने संगतों को शब्द कीर्तन से निहाल किया। इस अवसर पर बाबा गुरदेव सिंह,विशनू तिवारी, महिंद्र सिंह संधर, मुख्तियार सिंह, सरपंच हरमन भूंगा, बाबा बलबीर सिंह हरियाना, मनजिंदर सिंह टिम्मी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here