Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh आई. पी. एस. प्रोबेशनरी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ की...

आई. पी. एस. प्रोबेशनरी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ की मुलाकात


चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज)।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब कैडर के 2021 बैच के तीन भारतीय पुलिस सेवा ( आई. पी. एस.) प्रोबेशनरी अफसरों, जिन्होंने हाल ही में अपनी प्राथमिक ट्रेनिंग पूरी की है, के नये बैच के साथ पहली मीटिंग की। प्रोबेशनरी अधिकारी, जिनमें आकर्षि जैन, जयंत पुरी और डाक्टर विनीत अहलावत शामिल हैं, ने सोमवार को यहाँ मुख्यमंत्री पंजाब के साथ मुलाकात की।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने पंजाब में युवा अधिकारियों का स्वागत करते हुये उनको पूरी ईमानदारी और तनदेही के साथ ड्यूटी निभाने के लिए कहा। उन्होंने राज्य की बेहतरी के लिए काम करते हुए एक आधुनिक और उच्च कुशल पुलिसिंग इको-सिस्टम तैयार करने के लिए भी अपील की। स. मान ने उक्त अधिकारियों को ज़मीनी स्तर पर लोगों को पेश समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए पूरी समर्पित भावना के साथ काम करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने नये भर्ती हुए इन सभी अधिकारियों को तरक्की की बुलन्दियों पर तारों की तरह चमकते रहने की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here