Saturday, October 31, 2026
Home Latest अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने सुविधा कम शिकायत निवारण कैम्प की तैयारियों की...

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने सुविधा कम शिकायत निवारण कैम्प की तैयारियों की समीक्षा की

जालंधर(द स्टैलर न्यूज़)। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने आज स्थानीय रेडक्रॉस भवन में जिला प्रशासन द्वारा 15 मार्च को आयोजित किए जा रहे सुविधा कम शिकायत निवारण कैम्प की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को पूरी व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

Advertisements

स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों विभिन्न जिम्मेदारी का बंटवारा कर सभी प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने को कहा ताकि कैंप का उचित ढंग संचालन हो सके। उन्होंने कहा कि कैम्प के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित आम लोगों की शिकायतों को सुनने के साथ ही उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी ताकि जनहितैषी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंच सके। इसके इलावा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए जहां योग्य लाभपात्रियो के फार्म भरे जाएंगे, वहीं नए लाभपात्रियो  को स्वीकृति पत्र भी जारी किए जाएंगे।  उन्होंने अधिकारियों को कैम्प के दौरान लोगों की सुविधा के लिए स्वयं उपस्थित रहने के इलावा आवश्यक स्टाफ तैनात करने को भी कहा।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कैंप के दौरान विशेष स्टॉल लगाकर पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की योजनाओं के तहत कामगारों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके इलावा राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा इंतक़ाल का रेजिस्ट्रेशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से शुरू हो रहे कैम्प में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाना, हितग्राहियों को समय पर लाना, उनके बैठने की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कैम्प में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर (शिकायतें) गुरसिमरनजीत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here