Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन का सोविनियर जारी

पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन का सोविनियर जारी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाब भवन में इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन का सोविनियर जारी किया गया। मीडिया को पेश चुनौतियों सम्बन्धी विचार-चर्चा करने और उनका उपयुक्त समाधान निकालने के उद्देश्य के साथ चंडीगढ़ में पहुँचे करीब 20 राज्यों के पत्रकारों के साथ मिलनी के दौरान कुलतार सिंह संधवां ने चुनौतियों के समक्ष डटने वाले पत्रकारों की सराहना करते हुये कहा कि सुखद समाज की सृजना करने में पत्रकारों की अहम भूमिका है।

Advertisements

इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान श्रीनिवास रैडी के नेतृत्व में पहुँचे पत्रकारों को स्पीकर ने भरोसा दिलाया कि वह पत्रकारिता के हकों के लिए आवाज़ बुलंद करने वाले पक्षों के साथ हमेशा खड़े हैं। इस दौरान विभिन्न राज्यों से पहुँचे पत्रकारों ने पंजाब सरकार और राज्य निवासियों से मिले भरपूर सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here