मुख्यमंत्री द्वारा बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूँ की फ़सल के हुए नुकसान की गिरदावरी करने के आदेश

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूँ की फ़सल के हुए नुकसान का आकलन लगाने के लिए गिरदावरी करने के आदेश दिए हैं। यह जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वित्त कमिशनर (राजस्व) को आदेश दिए कि वह सम्बन्धित डिप्टी कमीशनरों को हिदायत करें कि जिन इलाकों में बारिश के कारण फ़सल का नुकसान हुआ, उनमें नुकसान का प्राथमिकता के आधार पर आकलन लगाने के लिए तत्काल गिरदावरी करवाई जाये। भगवंत मान ने कहा कि प्रभावित किसानों को सरकार के मापदण्डों के मुताबिक उपयुक्त मुआवज़ा दिया जायेगा।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिया कि प्रकृति के इस संकट से किसानों को बचाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में बारिश के कारण हुए नुकसान का उपयुक्त मुआवज़ा हर प्रभावित किसानों को मिलना यकीनी बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here